HomeNEWSपीएमईजीपी रोजगार पहल कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी ने युवाओं को किया...

पीएमईजीपी रोजगार पहल कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी ने युवाओं को किया प्रेरित

स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा, युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग महासंघ द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के अंतर्गत आयोजित “रोज़गार पहल – परिचर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर स्वरोजगार, उद्यमिता विकास तथा युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं, उद्यमियों एवं प्रतिभागियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित रोजगारोन्मुखी योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपना उद्यम स्थापित करने तथा स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज का युवा नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बन रहा है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे अपने व्यवसाय और उद्योग स्थापित कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान उद्यमिता विकास, लघु उद्योगों के विस्तार तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वरोजगार और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देकर प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान की जा सकती है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments