HomeNEWSसर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को मिला नेशनल सोशल इम्पेक्ट और वर्ल्ड बुक...

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को मिला नेशनल सोशल इम्पेक्ट और वर्ल्ड बुक ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड

रक्तदान और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हुआ सम्मानित

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। जिले की अग्रणी सामाजिक संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को रक्तदान एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘नेशनल सोशल इम्पेक्ट अवार्ड-2026’ तथा ‘वर्ल्ड बुक ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) द्वारा बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

संस्था की ओर से शोभित सिंह, फूल सिंह मौर्य एवं गुरमीत सिंह ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया। कार्यक्रम में महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष नटवर गोयल, निफा के राष्ट्रीय सचिव अश्विनी सेठी, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, कवि एवं समाजसेवी सर्वेश अस्थाना सहित अन्य अतिथियों ने संस्था को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

यह सम्मान संस्था को निफा के ‘संवेदना-2’ अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया। संस्था ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के शहीदी दिवस पर मानस रक्तकेंद्र में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया था। इस अभियान का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों से रक्त एकत्रित कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना था, जिसमें संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल, व्यापारी नेता संदीप बंसल, आयोजक दिलीप कुमार दुबे सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए समाजसेवियों, चिकित्सकों एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी समारोह में सहभागिता की।

संस्था के पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने निस्वार्थ रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों को देते हुए कहा कि भविष्य में भी संस्था मानव सेवा, रक्तदान जागरूकता तथा जरूरतमंदों की सहायता के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और सेवा, संवेदना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व को मजबूत करने का कार्य करते हैं।जिले की अग्रणी सामाजिक संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को रक्तदान एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए ‘नेशनल सोशल इम्पेक्ट अवार्ड-2026’ तथा ‘वर्ल्ड बुक ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान निफा (नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स) द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया गया।

संस्था की ओर से टीम सदस्य शोभित सिंह, फूल सिंह मौर्य एवं गुरमीत सिंह ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया। कार्यक्रम में महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, लघु उद्योग मंत्री नटवर गोयल, संदीप बंसल, निफा के राष्ट्रीय सचिव अश्विनी सेठी, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी तथा ‘स्माइल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध सर्वेश अस्थाना ने संस्था को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप कुमार दुबे एवं आलोक अग्रवाल ने की।

यह सम्मान संस्था को निफा के ‘संवेदना-2’ अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। संस्था ने अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर मानस रक्तकेंद्र में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया था। इस अभियान का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों से रक्त एकत्रित कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना था, जिसमें संस्था ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों के समाजसेवी, चिकित्सक एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। पंजाब, लखनऊ, मिर्जापुर, गाजीपुर, वाराणसी, आगरा, अयोध्या, कानपुर, गोरखपुर, गोंडा, सोनभद्र, बस्ती, बलरामपुर एवं सिद्धार्थनगर सहित कई जनपदों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

संस्था के पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने निस्वार्थ रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों को देते हुए कहा कि भविष्य में भी मानव सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में कार्य निरंतर जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments