नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं, संगठन की मजबूती का जताया विश्वास
- आशीष दीक्षित
कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय, केशव नगर में आयोजित नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू के शपथ ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में भाजपा कानपुर देहात की जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने सहभागिता कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल को भी बधाई दी। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश चंद्र देवेश कोरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, यशस्वी एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की कामना की।
रेणुका सचान ने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं अनुभव से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी।
समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


