HomeNEWSजनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का त्रैमासिक...

जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं बंदियों की सुविधाओं का लिया जायजा

  • अनुभव सिंह

हमीरपुर। जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने संयुक्त रूप से जिला कारागार हमीरपुर का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की सुविधाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, उपलब्ध उपकरणों एवं सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। साथ ही बंदियों की संख्या, उनकी स्वास्थ्य स्थिति, आवासीय व्यवस्था एवं उनकी समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त की गई।

अधिकारियों ने कारागार में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाओं की व्यवस्था तथा साफ-सफाई की स्थिति का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं मात्रा की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कारागार के प्रशासनिक कार्यों, अभिलेखों के रख-रखाव एवं बंदियों के अधिकारों के संरक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बंदियों के लिए संचालित शिक्षा, कौशल विकास एवं पुनर्वास कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए उन्हें और प्रभावी बनाने पर बल दिया।

निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों के साथ न्यायपूर्ण एवं मानवीय व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा कारागार की सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखा जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments