
झांसी में आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. हितेंद्र मनकेले ने किडनी स्टोन के कारण, उपचार और बचाव पर दी विस्तृत जानकारी
- रितिका शुक्ला
झांसी। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (नेशनल डॉक्टर्स डे) के अवसर पर इण्डियन इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (आईआईएमए), झांसी द्वारा होटल यात्रिक में चिकित्सा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईएमए के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र पटसारिया ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में आयुर्वेद फिजीशियन डॉ. हितेंद्र मनकेले ने चिकित्सकों को संबोधित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र पटसारिया, प्रदेश महासचिव डॉ. अनुपम सिंह, सचिव डॉ. राजेंद्र सोनी, मुख्य वक्ता डॉ. हितेंद्र मनकेले, डॉ. सुनयना उपाध्याय, डॉ. संजय मोदी एवं डॉ. विक्रम आनंद द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर डॉ. विक्रम आनंद ने सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इण्डियन इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (आईआईएमए) मानवता, सेवा और समर्पण का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संस्था स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान तथा अन्य सामाजिक एवं मानवीय सेवाओं के माध्यम से लगातार समाज की सेवा कर रही है।
मुख्य वक्ता डॉ. हितेंद्र मनकेले ने किडनी स्टोन (पथरी) के कारण, उसके बचाव और आयुर्वेदिक उपचार पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस आकार तक की पथरी का सफल उपचार आयुर्वेदिक दवाओं से संभव है तथा किन परिस्थितियों में ऑपरेशन आवश्यक हो जाता है।
संगोष्ठी में संरक्षक डॉ. बी.एस. साहू, डॉ. अंबर साहू, डॉ. अर्पित कुमार, डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता, डॉ. अनुभूति मोदी, डॉ. नीरज श्रीवास्तव, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. रामकरण राजपूत, डॉ. बृजेश गुप्ता, डॉ. विवेक वर्मा सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. विवेक वर्मा ने किया, जबकि अंत में डॉ. अर्पित कुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।


