HomeNEWSजगन्नाथ रथयात्रा को लेकर डीसीपी पूर्वी ने आयोजकों संग की अहम बैठक

जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर डीसीपी पूर्वी ने आयोजकों संग की अहम बैठक

सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण और सीसीटीवी निगरानी को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। आगामी श्री जगन्नाथ रथयात्रा के सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने थाना कलक्टरगंज में रथयात्रा आयोजकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान रथयात्रा मार्ग का समय से चिन्हीकरण एवं साफ-सफाई कराने, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही यात्रा मार्ग के लिए पूर्व से यातायात डायवर्जन योजना तैयार कर आमजन को इसकी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

डीसीपी पूर्वी ने संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी को प्रभावी बनाने तथा सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ रथयात्रा संपन्न कराने के निर्देश दिए।

बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त कलक्टरगंज सहित संबंधित अधिकारी एवं रथयात्रा आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने इसे श्री जगन्नाथ रथयात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments