व्हाट्सऐप के जरिए 47 हजार रुपये की मांग का संदेश भेजा गया, साइबर सेल और पुलिस ने शुरू की जांच
- रोशनी सिंह
वाराणसी। वाराणसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार का सरकारी सीयूजी (CUG) मोबाइल नंबर सोमवार सुबह हैक हो गया। हैकर्स ने उनके व्हाट्सऐप अकाउंट का इस्तेमाल करते हुए लखनऊ के वरिष्ठ अधिकारियों, वाराणसी के डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और अन्य परिचितों को पैसे मांगने के संदेश भेज दिए, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
मामले की जानकारी तब सामने आई जब लखनऊ के एक वरिष्ठ अधिकारी को सीएमओ के नंबर से व्हाट्सऐप पर 47 हजार रुपये भेजने का अनुरोध मिला। अधिकारी ने तत्काल डॉ. मुकेश कुमार से संपर्क किया, जिसके बाद मोबाइल नंबर हैक होने की पुष्टि हुई।
सीएमओ ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने अपने मोबाइल नंबर से जुड़े बैंकिंग सिस्टम, ओटीपी सेवाओं और अन्य डिजिटल सुविधाओं को तत्काल लॉक कराने की प्रक्रिया शुरू कराई। साथ ही उन्होंने भेलूपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और साइबर सेल को भी मामले की सूचना दी।
डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि हैकर्स उनके मोबाइल में सेव संपर्कों को लगातार व्हाट्सऐप संदेश भेजकर धनराशि की मांग कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित लोगों को सतर्क किया गया कि वे किसी भी प्रकार का भुगतान न करें।
मामले की सूचना मिलने के बाद साइबर सेल और एसीपी साइबर क्राइम विद्युत सक्सेना के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मोबाइल नंबर और व्हाट्सऐप अकाउंट किस माध्यम से हैक किया गया।
हालांकि सीएमओ का मोबाइल नंबर दोबारा सक्रिय करा दिया गया है, लेकिन उससे जुड़ी कई ऑनलाइन सेवाएं और भुगतान संबंधी सुविधाएं अभी पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी हैं, जिससे विभागी


