संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश
- मोहित कुमार
महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया।
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा करते हुए पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि शिकायतकर्ताओं को शीघ्र राहत मिल सके और जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो।


