राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे मौजूद
- अनुराधा सिंह
लखनऊ। देश के प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के 22वें दीक्षांत समारोह का आयोजन सोमवार को लखनऊ में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की।
समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े युवाओं पर समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से सेवा, समर्पण और मानवीय मूल्यों को अपने पेशे का आधार बनाने का आह्वान किया।

दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को विभिन्न उपाधियां एवं सम्मान प्रदान किए गए। कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा एवं रामचंद्र प्रधान, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद, प्रति कुलपति प्रो. अंजू अग्रवाल, डीन नर्सिंग प्रो. अमिता पाण्डेय, डीन एकेडमिक प्रो. वीरेंद्र आतम, डीन डेंटल प्रो. जी.के. सिंह, डीन पैरामेडिकल प्रो. के.के. सिंह, डीन क्वालिटी एश्योरेंस प्रो. राजीव गर्ग, डीन रिसर्च प्रो. हरदीप मल्होत्रा, रजिस्ट्रार अर्चना गहरवार सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।


