HomeNEWSसड़क हादसे के घायलों का हाल जानने हैलेट अस्पताल पहुंचे डीएम जितेंद्र...

सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने हैलेट अस्पताल पहुंचे डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह

चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश, पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। नेशनल हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल लोगों का हालचाल जानने के लिए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह हैलेट अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डॉक्टरों को सभी घायलों का बेहतर, त्वरित एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और आवश्यक सभी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

जिलाधिकारी ने पीड़ित परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें हरसंभव प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घायलों और उनके परिजनों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए तथा उपचार संबंधी सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments