HomeNEWSउन्नाव अंडर-12 क्रिकेट लीग के विजेताओं का सम्मान, नन्हे खिलाड़ियों का बढ़ाया...

उन्नाव अंडर-12 क्रिकेट लीग के विजेताओं का सम्मान, नन्हे खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानु मिश्रा ने कहा—यही प्रतिभाएं भविष्य में प्रदेश और देश का नाम करेंगी रोशन

  • गौरव मिश्रा

उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए), उन्नाव एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंडर-12 जनपदीय क्रिकेट लीग के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन प्रकाश गेस्ट हाउस में किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद उन्नाव की अध्यक्ष श्वेता भानु मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नन्हे खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर श्वेता भानु मिश्रा ने कहा कि बच्चों का अनुशासन, समर्पण, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आज की ये उभरती हुई प्रतिभाएं भविष्य में जनपद, उत्तर प्रदेश और देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगी। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए खेलों को बढ़ावा देने और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया।

समारोह में क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन अरविंद श्रीवास्तव ‘कमल’, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष संजय राठी, महामंत्री पी. के. मिश्रा, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, ओम मिश्रा, ए.आर. खान सहित अनेक खेल प्रेमी, खिलाड़ी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments