HomeNEWSलायंस क्लब कानपुर गैंजेज ने वरिष्ठ डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया...

लायंस क्लब कानपुर गैंजेज ने वरिष्ठ डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान

‘डॉक्टर डे’ और ‘सीए डे’ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में 45 विशेषज्ञों को किया गया सम्मानित

  • राकेश कुमार

कानपुर नगर। लायंस क्लब कानपुर गैंजेज की ओर से क्लब अध्यक्ष लायन विराट गुप्ता की अध्यक्षता में ‘डॉक्टर डे’ और ‘सीए डे’ के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन द ब्रिज होटल ग्रेस बैंक्विट, जीटी रोड में किया गया। कार्यक्रम में समाज के स्वास्थ्य एवं आर्थिक विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 22 वरिष्ठ चिकित्सकों और 23 वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को माला पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर समाज को स्वस्थ रखने का कार्य करते हैं, जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दोनों ही पेशे समाज और राष्ट्र के विकास के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, इसलिए उनके योगदान का सम्मान किया जाना आवश्यक है।

कार्यक्रम के संयोजक लायन सीए ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का परिचय कराया, जबकि सह-संयोजक डॉ. मधु भार्गव ने वरिष्ठ चिकित्सकों का परिचय प्रस्तुत किया। द्वितीय सह-संयोजक डॉ. आकाश स्वरोगी अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके।

सम्मानित होने वाले प्रमुख चिकित्सकों में डॉ. मीरा अग्निहोत्री, डॉ. बिजेंद्र शुक्ल, डॉ. अनुपम मेहरोत्रा, डॉ. देशराज गुर्जर, डॉ. शालिनी मोहन, डॉ. स्वप्ति गुप्ता, डॉ. राजीव भार्गव, डॉ. कार्तिक अग्रवाल और डॉ. अजीत सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक शामिल रहे।

वहीं सम्मानित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स में सीए ज्ञान प्रकाश गुप्ता, अंकुर कोयल, विनीत रुंगटा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता, दीप मिश्रा, मलय गुप्ता, शैलेश शर्मा और आकाश गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ सीए शामिल रहे।

समारोह में क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ सदस्य तथा बड़ी संख्या में क्लब पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशेषज्ञों का सम्मान कर उनके कार्यों के प्रति सम्मान व्यक्त करना था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments