HomeNEWSपेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति...

पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और न्यायिक जांच की उठाई मांग

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर इकाई ने महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में देश की बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था, लगातार हो रहे पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी की प्रतिनिधि एसीएम-6 शिखा शुक्ला को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर हाजी फजल महमूद ने कहा कि समाजवादी पार्टी केंद्र सरकार से यह जानना चाहती है कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के बावजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी क्यों तय नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब देशभर के छात्र परेशान हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं, तब सरकार को युवाओं के भविष्य के प्रति जवाबदेह होना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की समस्याओं को सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने इस घटना की न्यायिक जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

समाजवादी पार्टी द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच, पेपर लीक में शामिल गिरोहों एवं शिक्षा माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, परीक्षा कराने वाली एजेंसियों की जवाबदेही तय करने, परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने तथा सभी जांच रिपोर्ट निर्धारित समय सीमा में सार्वजनिक करने की मांग की गई।

इस दौरान पूर्व विधायक सतीश निगम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ‘मिंटू’, महासचिव संजय सिंह, बंटी सेंगर, दीपक खोटे, शादाब आलम, सुधांशु मिश्रा, इशरत इराकी, मेराज अहमद सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments