HomeNEWSलखनऊ में ‘GEN Z संवाद’ का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने शिक्षा और युवा...

लखनऊ में ‘GEN Z संवाद’ का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने शिक्षा और युवा मुद्दों पर रखी बात

जूही सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, शिक्षा, रोजगार और युवा मुद्दों पर हुआ संवाद

  • अखिलेश कुमार अग्रहरि
  • लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शनिवार को ‘GEN Z संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कॉलेजों से आए करीब एक हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा जूही सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला सभा मीनाक्षी अग्रवाल तथा वरिष्ठ समाजवादी नेता आमिर तस्लीम के संयोजन में किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्र, प्रवक्ता दीपक रंजन और फैजान किदवई ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। वक्ताओं ने समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में युवाओं के लिए संचालित योजनाओं और नीतियों का भी उल्लेख किया।

इस दौरान विशेषज्ञों में आईआईएम से एमबीए एवं जेएनयू से पीएचडी जवा सिंह ओझा, डॉ. स्वाति मिश्रा, डॉ. प्रीति, गरिमा, अनम तथा सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सिमरन बरार ने भी छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं, चुनौतियों और उनके समाधान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं ने शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं के मुद्दों पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर कुछ वक्ताओं ने हाल के छात्र आंदोलनों और शिक्षा से जुड़े घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए उन्हें युवाओं की भागीदारी का परिणाम बताया।

कार्यक्रम में अभिषेक बाजपेयी, मुकेश शुक्ला, प्रेमलता यादव, शिवराम, मनीष वर्मा, नवीन धवन, अभ्युदय सिंह, राहुल वीर सिंह, हर्ष श्रीवास्तव, आशुतोष शर्मा सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments