HomeNEWSश्रावण मास के द्वितीय सोमवार को डीसीपी ट्रैफिक ने मंदिरों की यातायात...

श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को डीसीपी ट्रैफिक ने मंदिरों की यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

आनंदेश्वर, जागेश्वर एवं बनखंडेश्वर मंदिर का किया स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए निर्देश

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने शहर के प्रमुख शिव मंदिरों आनंदेश्वर मंदिर (परमट), जागेश्वर मंदिर एवं बनखंडेश्वर मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिरों के आसपास की यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थलों, पैदल श्रद्धालुओं की आवाजाही तथा आपातकालीन मार्गों का गहन जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनी रहे।

पुलिस उपायुक्त ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को आवश्यक यातायात संबंधी जानकारी एवं हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे सुरक्षित और सुगमता के साथ अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भीड़ एवं यातायात की स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments