
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- ऋषभ कुमार
कानपुर नगर। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर थाना ग्वालटोली स्थित आनंदेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन को लेकर व्यापक पुलिस व्यवस्था की गई। पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों, श्रद्धालुओं के आवागमन, बैरिकेडिंग, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित रखने तथा मंदिर आने-जाने वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को पूरी तरह सतर्क एवं तैयार रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना श्री महेश कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती स्नेहा तिवारी, सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूपनगर श्रीमती ज्योति श्री सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।


