HomeNEWSइंदिरा गांधी प्रतिमा के सामने निर्माण के विरोध में कांग्रेस का धरना

इंदिरा गांधी प्रतिमा के सामने निर्माण के विरोध में कांग्रेस का धरना

महानगर कांग्रेस ने लगाया अवैध निर्माण का आरोप, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नरोना चौराहा, माल रोड स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा के सामने मेट्रो द्वारा किए जा रहे कथित अवैध निर्माण के विरोध में धरने का आयोजन किया गया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित धरने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्माण का विरोध दर्ज कराते हुए इसे तत्काल हटाने की मांग की।

धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव हर प्रकाश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि मेट्रो द्वारा सोची-समझी साजिश के तहत श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की स्मृति का अपमान है।

उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन स्वतः संज्ञान लेकर कथित अवैध निर्माण को नहीं हटाता है तो कांग्रेस कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे और इसके विरोध में आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा एवं उससे जुड़े गेट के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

धरने के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन फिलखाना इंस्पेक्टर रीना सिंह को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिमा के सामने किए जा रहे निर्माण को लेकर आपत्ति दर्ज कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की गई।

धरने में प्रमुख रूप से इकबाल अहमद, रजत बाजपेई, अनिल बाजपेई भुल्लर, सीता अग्निहोत्री, अतहर नईम, कृपेश त्रिपाठी, मानेष दीक्षित, ग्रीन बाबू सोनकर, दीपक त्रिवेदी, शादाब आलम, राजेश गौतम, सुनील राठौर, विश्वनाथ बाजपेई, रितेश यादव, फहद अब्बासी, अनूप श्रीवास्तव, राज कुमार यादव, सैमुअल, लकी सिंह, चंद्रमणि मिश्र, नदीम सिद्दीकी, किरण गुप्ता, संजय दीक्षित, भूपिंदर भदौरिया, राजकुमार अग्निहोत्री, विनय पाण्डेय, दीप पाण्डेय, मारूत शर्मा, बंटू बाजपेई, मिंटू बाजपेई, रामजी दुबे, आशुतोष बाजपेई, अमित मिश्रा एवं जफर शाकिर सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments