
उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन के आयोजन में युवा नेतृत्व, आत्मनिर्भर भारत और विकसित उत्तर प्रदेश में युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा
- शालिनी शर्मा
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन द्वारा सहकारिता भवन, लखनऊ में ‘युवा संवाद-2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं के विकास, युवा नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में युवाओं की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण संवाद हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए प्रदेश के युवाओं के साथ संवाद किया गया और युवा नेतृत्व तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विचार साझा किए गए। वक्ताओं ने कहा कि भारत का भविष्य केवल युवाओं की संख्या में नहीं, बल्कि उनकी सोच, संकल्प, प्रतिभा और जिम्मेदारी में निहित है।
उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल भविष्य का नागरिक नहीं, बल्कि वर्तमान भारत के निर्माण का सक्रिय भागीदार है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सकारात्मक सोच का उपयोग देश एवं समाज के विकास के लिए किया जाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में युवाओं के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रमुखता से चर्चा की गई। युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, अपने कौशल को निखारने, आत्मनिर्भर बनने तथा सामाजिक एवं राष्ट्रीय जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया गया।
युवा संवाद-2026 में न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। इनमें अल्पना शुक्ला, HJS (विधि एवं न्याय अधिकारी, मानवाधिकार आयोग), अजय श्रीवास्तव, अपर जिला जज, भुवन, ACJM कुशीनगर, शशांक बाजपेयी, स्थायी परामर्शदाता, विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार, अंजू प्रजापति, सदस्य महिला आयोग, अखिलेश निगम, IPS एवं IG-CID, उत्तर प्रदेश, आलोक कुमार श्रीवास्तव, SSP-लॉजिस्टिक्स तथा प्रीति शर्मा, कमांडेंट, कानपुर नगर सहित अन्य सम्मानित अतिथि मौजूद रहे।
अतिथियों ने युवाओं को शिक्षा, अनुशासन, कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में युवाओं ने भी संवाद के माध्यम से विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे और मार्गदर्शन प्राप्त किया।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को एक मंच प्रदान करना तथा उन्हें समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के लिए जागरूक करना है। युवा शक्ति को सही दिशा देकर ही आत्मनिर्भर भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को मजबूत आधार दिया जा सकता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन की ओर से सभी सम्मानित अतिथियों, वक्ताओं, युवाओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


