हाऊजी, पहेली, ग्रीन थीम ड्रेसअप और धार्मिक प्रश्नोत्तरी ने बढ़ाया महिलाओं का उत्साह
- नरेश राठौर
झांसी। सावन तीज के अवसर पर 15 अगस्त को श्री मुरली मनोहर मंदिर धार्मिक यात्रा की ओर से होटल आमंत्रण में ‘सावन तीज क्वीन महोत्सव-2026’ का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। വിവിധ प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर श्रीमती रंजना बट्टा ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए सावन तीज क्वीन-2026 का ताज अपने सिर सजाया।
महोत्सव में हाऊजी गेम, 1 मिनट पहेली गेम, ग्रीन थीम ड्रेसअप एवं धार्मिक प्रश्नोत्तरी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं के आधार पर विजेता का चयन किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सावन तीज के पर्व को पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया। खेल एवं प्रतियोगिताओं के साथ कार्यक्रम में धार्मिक और सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला।
कार्यक्रम में उर्मिला गोलवलकर, कल्पना बुधौलिया, संगीता कोहली, उमा खरे, रंजना बट्टा, उषा सेठ, रितिका खटावकर, शिवानी डेंगरे, सौम्या मिश्रा, रचना साहू, ऋचा बुधौलिया, पिंकी साहू, रश्मि गुप्ता, चेतना अग्रवाल, रुपेश लहारिया, दीपा चौरसिया, महिमा अग्रवाल, मनीषा साहू, सपना गुप्ता, शिवानी साहू, ऋचा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, आरती नामदेव, मोना यादव, नीलम सोनकर, जूली साहू, शशि केवट, रेनू शर्मा, प्रिया प्रभात, रंजिता कुमारी, प्रियंका सोनी एवं सिद्धि गोलवलकर सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
अंत में कार्यक्रम की संयोजिका स्वाति हर्षल गोलवलकर ने सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए सभी का धन्यवाद किया।


