HomeNEWS37वीं वाहिनी पीएसी में ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

37वीं वाहिनी पीएसी में ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

सेनानायक बी.बी. चौरसिया ने राष्ट्रध्वज फहराकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर।। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर नगर में वाहिनी क्वार्टर गार्द पर गरिमामय ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेनानायक बी.बी. चौरसिया (IPS) ने राष्ट्रध्वज फहराया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर सेनानायक बी.बी. चौरसिया ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने राष्ट्र सेवा, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति सदैव समर्पित रहकर कार्य करने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वाहिनी में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपहार भेंट कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में उपसेनानायक तनु उपाध्याय, सहायक सेनानायक शैलेन्द्र कुमार बाजपेयी, शिविरपाल चंद्रेश्वर, सूबेदार सैन्य सहायक एवं आरटीसी प्रभारी रवेंद्र सिंह चौधरी सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। राष्ट्रध्वज की शान में आयोजित कार्यक्रम से पूरा वातावरण देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और उत्साह की भावना से ओत-प्रोत रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments