HomeNEWSरिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज को दी गई सलामी

रिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज को दी गई सलामी

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने ध्वजारोहण कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र से किया सम्मानित

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर नगर में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता को दोहराते हुए देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

समारोह के दौरान वर्षभर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से समस्त जनपदवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments