HomeNEWSप्रांतीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी...

प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर से लखनऊ में ₹23 करोड़ की लागत से बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ

  • प्रियंका दुबे

गोरखपुर। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ की पावन तपोभूमि गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पीआरडी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उनके सेवाभाव, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर से लखनऊ में ₹23 करोड़ की लागत से बनने वाली बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना का भी शुभारंभ किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा विषम परिस्थितियों में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने में प्रांतीय रक्षक दल के स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनका सेवाभाव और अनुशासन प्रदेश की सुरक्षा एवं प्रगति का मजबूत आधार है।

उन्होंने कहा कि पीआरडी के जवान विभिन्न परिस्थितियों में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। सरकार उनके कल्याण और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रांतीय रक्षक दल के सभी स्वयंसेवकों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments