HomeNEWSDCP सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक, जुलूस के निर्धारित...

DCP सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक, जुलूस के निर्धारित मार्ग और समय का पालन करने के निर्देश

बारावफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। आगामी बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से 18 अगस्त 2026 को सद्भावना चौकी, थाना बेकनगंज में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने की।

बैठक में जुलूस आयोजकों एवं प्रबंधकों, धर्मगुरुओं तथा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

DCP सेंट्रल ने जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग एवं समय का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने और सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व मनाने पर जोर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने से बचें। किसी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने को कहा गया।

DCP सेंट्रल ने आश्वस्त किया कि बारावफात पर्व के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।

बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज, प्रभारी निरीक्षक बेकनगंज सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

पुलिस प्रशासन ने सभी से आपसी सहयोग के साथ पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments