
भाजपा नेत्री संजू वैश्य ने जन्मदिन के अवसर पर की मां गंगा की आरती, नमामि गंगे टीम के पदाधिकारी रहे मौजूद
- आशा चौधरी
गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित गंगा घाट पर गुरुवार को मां गंगा की दिव्य आरती श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। आरती में बड़ी संख्या में नमामि गंगे टीम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
आज की आरती का विशेष अवसर भाजपा नेत्री संजू वैश्य को उनके जन्मदिन के मौके पर प्राप्त हुआ। उन्होंने विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ मां गंगा की आरती की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में नमामि गंगे के जिला सह-प्रभारी नितिन गोयल, विधानसभा संयोजक सोनिया, विधानसभा सह-संयोजक राज चौधरी, आरती संयोजक अरुण पंडित, आरती सह-संयोजक राहुल शर्मा, स्वच्छता संयोजक पंडित गोपाल गौतम, स्वच्छता सह-संयोजक रीटा, मीडिया प्रभारी हीना गौतम, सूचना सह-प्रभारी अनिता, कपिल, राज कुमार सहित नमामि गंगे टीम के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
आरती के दौरान गंगा घाट पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आराधना करते हुए क्षेत्र और समाज की सुख-शांति की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने भाजपा नेत्री संजू वैश्य के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए मां गंगा से उनके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की।


