
रात्रि में पुलिस लाइन पहुंचकर ग्रहण किया पदभार, अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर कानून-व्यवस्था की ली प्रारंभिक जानकारी
- नरेश राठौर
झाँसी। जनपद झाँसी के नवागत SSP विकास कुमार (IPS) ने 22 अगस्त 2026 की रात्रि को झाँसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
झाँसी आगमन पर पुलिस लाइन, झाँसी में अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों द्वारा नवागत SSP का गरिमापूर्ण स्वागत किया गया। इस दौरान विकास कुमार ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत SSP ने जनपद की कानून-व्यवस्था एवं पुलिस व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से प्रारंभिक जानकारी ली। उन्होंने जनपद की पुलिसिंग और प्रमुख व्यवस्थाओं को समझने के लिए अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
नवागत SSP के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही जनपद की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को लेकर उनकी प्राथमिकताओं पर भी नजर रहेगी।


