
बच्चियों ने बांधी राखी, SDM राजकुमार पांडेय ने चॉकलेट देकर दिया प्यार और आशीर्वाद
- राम दीक्षित
कानपुर देहात। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अकबरपुर SDM राजकुमार पांडेय ने नन्हीं बच्चियों के साथ राखी का पर्व मनाया। बच्चियों ने SDM की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर SDM राजकुमार पांडेय ने बच्चियों को चॉकलेट देकर प्यार और आशीर्वाद दिया। उन्होंने बच्चियों के साथ आत्मीयता से समय बिताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार पवन चौहान भी मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बच्चियों के साथ इस तरह आत्मीयता से पर्व मनाए जाने की पहल की सराहना की गई।
पद बड़ा हो तो जिम्मेदारी बढ़ती है, लेकिन दिल बड़ा हो तो सम्मान अपने आप मिलता है


