HomeNEWSअखिलेश यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बांटे लैपटॉप और टैबलेट

अखिलेश यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बांटे लैपटॉप और टैबलेट

मैनपुरी, गोंडा और सुल्तानपुर के मेधावियों का सम्मान, पढ़ाई में तकनीक के बेहतर इस्तेमाल की जताई उम्मीद

  • अखिलेश कुमार अग्रहरि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मैनपुरी, गोंडा एवं सुल्तानपुर के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और टैबलेट देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान मैनपुरी के आयुष यादव ने 100 में 95 अंक हासिल कर पहली रैंक प्राप्त की। वहीं गोंडा की ललिता मौर्या ने 100 में 92 अंक प्राप्त कर तीसरी रैंक हासिल की। सुल्तानपुर की कीर्ति विश्वकर्मा ने भी 100 में 92 अंक प्राप्त कर चौथी रैंक हासिल की। कीर्ति विश्वकर्मा केजीएमयू कॉलेज ऑफ नर्सिंग, लखनऊ की छात्रा रही हैं।

तकनीक से पढ़ाई को मिलेगी नई सुविधा

लैपटॉप और टैबलेट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने उम्मीद जताई कि डिजिटल उपकरणों के उपयोग से उनकी पढ़ाई और अधिक सुविधाजनक होगी। उन्होंने कहा कि इन उपकरणों के माध्यम से अध्ययन सामग्री तक आसानी से पहुंच बनाई जा सकेगी और शिक्षा में तकनीक का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments