
जनता दर्शन में फरियादियों से किया संवाद, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
प्रियंका दुबे
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने एक-एक कर फरियादियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। पात्र लोगों को शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सुविधाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने आमजन को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार जनकल्याण, सुरक्षा एवं समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ जनसमस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए।


