नारी शक्ति, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण संरक्षण पर प्रधानमंत्री के संदेश को बताया प्रेरणादायी
- पूजा परिहार
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम का आयोजन एमएलसी बाबूलाल तिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं वार्ड 53 की प्रवासी रजनी गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा की सदस्याएं एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी विचारों को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन में नारी शक्ति, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर दिए गए संदेशों को विशेष रूप से सराहा गया।

‘मन की बात’ कार्यक्रम के पश्चात भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने तथा देशहित एवं समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान सामाजिक सरोकारों और जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रभारी अंजली राय, अखिलेश त्रिपाठी, प्रद्युम्न दुबे, सूरज पांडे, लखन कुशवाहा, निखिल खरेला, माला मेहरोत्रा, मनीष भंडारिया और धनंजय राय सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी रजनी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, झांसी की ओर से दी गई।


