HomeNEWSEVM से होंगे IMA कानपुर के चुनाव, वोटिंग के एक घंटे में...

EVM से होंगे IMA कानपुर के चुनाव, वोटिंग के एक घंटे में आएंगे नतीजे

27 सितंबर को मतदान, 2,412 डॉक्टर करेंगे मतदान; बैनर-पोस्टर और सोशल मीडिया प्रचार पर पूर्ण प्रतिबंध

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) कानपुर शाखा के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परेड स्थित आईएमए भवन ‘टेंपल ऑफ सर्विस’ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा और नई चुनाव समिति ने चुनाव की तारीखों, कार्यक्रम एवं नियमों की जानकारी दी।

आईएमए कानपुर के वार्षिक चुनाव 27 सितंबर 2026 को होंगे। इस बार मतदान के लिए EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) का इस्तेमाल किया जाएगा। मतदान समाप्त होने के करीब एक घंटे के भीतर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

चुनाव में आईएमए कानपुर के कुल 2,412 सदस्य डॉक्टर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए आईएमए का वैध पहचान पत्र अनिवार्य होगा। चुनाव समिति के सदस्यों डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, डॉ. राजेश अग्रवाल और डॉ. अलका शर्मा के अनुसार, कुल 58 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा।

सोशल मीडिया प्रचार पर भी रोक

चुनाव समिति की चेयरपर्सन डॉ. अर्चना भदौरिया और सचिव डॉ. जे.एस. कुशवाहा ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं।

नियमों के तहत किसी भी प्रत्याशी या उनके समर्थकों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार करने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा शहर में कहीं भी बैनर, पोस्टर या होर्डिंग लगाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित प्रत्याशी की उम्मीदवारी तक रद्द की जा सकती है।

पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और CCTV कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी, जिससे मतदान और मतगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

चुनाव कार्यक्रम

प्रक्रियातारीख
नामांकन पत्र जमा1 से 6 सितंबर, शाम 5 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच7 सितंबर
वैध प्रत्याशियों की सूची8 सितंबर, सुबह 11 बजे
नाम वापसी की अंतिम तिथि10 सितंबर, शाम 5 बजे तक
प्रत्याशियों की अंतिम सूची12 सितंबर, सुबह 11 बजे
मतदान एवं परिणाम27 सितंबर 2026, रविवार

आईएमए चुनाव समिति ने सभी प्रत्याशियों और सदस्यों से निर्धारित नियमों का पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं गरिमापूर्ण बनाने में सहयोग की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments