HomeNEWSजन्माष्टमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, एसपी प्राची सिंह ने तैयारियों...

जन्माष्टमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, एसपी प्राची सिंह ने तैयारियों का लिया जायजा


रिजर्व पुलिस लाइन्स में निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन पर जोर

  • अमित तिवारी

अम्बेडकरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर अम्बेडकरनगर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन्स, अम्बेडकरनगर का निरीक्षण कर पर्व की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पर्व को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी प्राची सिंह ने निर्देशित किया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से सुनिश्चित की जाएं, ताकि पर्व को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

पुलिस प्रशासन की ओर से पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments