मोबाइल वापस मिलने से लोगों के चेहरे खिले, पुलिस की पहल से जनता में बढ़ा विश्वास
- अखिलेश कुमार
फतेहपुर। फतेहपुर पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाकर पुलिस-जनता के बीच भरोसे को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस द्वारा अभियान चलाकर 116 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिन्हें उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिया गया।
मोबाइल फोन खो जाने के बाद लोगों के लिए उसे दोबारा प्राप्त करना अक्सर मुश्किल होता है। ऐसे में फतेहपुर पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों को राहत मिली, जिनके मोबाइल फोन गुम हो गए थे। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।
पुलिस के अनुसार, गुम हुई वस्तुओं को उनके सही स्वामियों तक पहुंचाना महज एक औपचारिक कार्रवाई नहीं है, बल्कि यह जनता की सुरक्षा, सुविधा और पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।
116 मोबाइल फोन की बरामदगी के बाद उन्हें संबंधित स्वामियों को सौंप दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में यह भरोसा मजबूत हुआ है कि उनकी शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
फतेहपुर पुलिस की इस पहल को जनता की सहायता और पुलिस-जनसहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।


