
भक्तिमय माहौल के बीच पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने की मां गंगा की आरती, आयोजन में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
- आशा चौधरी
गाजियाबाद। जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर गाजियाबाद में मां गंगा की आरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण के बीच किया गया। इस दौरान विभिन्न पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से मां गंगा की आरती कर पूजा-अर्चना की और जन्माष्टमी पर्व का आध्यात्मिक आनंद लिया।
आरती के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में जिला सह-प्रभारी नितिन गोयल, विधानसभा संयोजक सोनिया, विधानसभा सह-संयोजक राज फोगाट, हरिमोहन एवं वीरेंद्र त्यागी, आरती सह-संयोजक राहुल शर्मा, स्वच्छता सह-संयोजक रीटा, सूचना सह-संयोजक अनीता, मीडिया प्रभारी हीना, ममता सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजकों ने सभी पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं का आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने और मां गंगा की सेवा के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
कार्यक्रम के समापन पर मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहने की कामना की गई। इस दौरान “हर हर गंगे, नमामि गंगे” और “राधे-राधे” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।


