आदर्श कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन के बाद सेवा और सामाजिक सहभागिता के लिए महादेव सेवा समिति ने किया सम्मानित
- अमित कुमार
भुता। आदर्श कांवड़ यात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद महादेव सेवा समिति की ओर से आयोजित ‘श्रावण प्रहरी सेवा सम्मान’ समारोह में हेड फाउंडेशन के संरक्षक एवं समाजसेवी डॉ. मोहन स्वरूप को सेवा और सामाजिक सहभागिता के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस सम्मान को क्षेत्र के लिए भी गौरव का क्षण माना जा रहा है।
समारोह में मुख्य अतिथि श्री शशांक भाटिया, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, SSP अनुराग आर्य एवं CO आशुतोष शिवम ने डॉ. मोहन स्वरूप को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। आदर्श कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन में सेवा एवं सामाजिक सहभागिता के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. मोहन स्वरूप ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल एक प्रशस्ति पत्र नहीं, बल्कि समाजसेवा और धर्मसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी जनसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का प्रयास जारी रहेगा।
डॉ. मोहन स्वरूप ने महादेव की कृपा से भविष्य में भी जनसेवा, समाजसेवा एवं धार्मिक आयोजनों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।
डॉ. मोहन स्वरूप को ‘श्रावण प्रहरी सम्मान’ मिलने पर भुता क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें सम्मान मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


