HomeNEWSबाढ़ प्रभावित भोपालपुरवा गांव का पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

बाढ़ प्रभावित भोपालपुरवा गांव का पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

राहत एवं बचाव कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को पूरी तत्परता से कार्य करने के दिए निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर ने 11 जून 2026 को थाना नवाबगंज क्षेत्रांतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम भोपालपुरवा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस एवं जल पुलिस द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।

पुलिस आयुक्त ने मौके पर मौजूद ग्रामवासियों, ग्राम प्रधान एवं संबंधित अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति तथा राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रभावित लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं को भी समझा।

मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी तत्परता के साथ संचालित किया जाए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस एवं जल पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments