
परिवहन शाखा में विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, वाहनों के सुरक्षित संचालन और बेहतर रख-रखाव पर दिया जोर
- अमित कुमार
झांसी। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार ने पुलिस की परिवहन शाखा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान शासकीय वाहनों का पूजन कर उनके सुचारु एवं सुरक्षित संचालन की कामना की गई।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर/सहायक पुलिस अधीक्षक सिमरन सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के दौरान पुलिस विभाग के शासकीय वाहनों और परिवहन शाखा में उपलब्ध उपकरणों के बेहतर संचालन, सुरक्षित उपयोग तथा उचित रख-रखाव की कामना की गई।
एसएसपी विकास कुमार ने परिवहन शाखा में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासकीय वाहनों की नियमित साफ-सफाई, समय-समय पर रख-रखाव और तकनीकी स्थिति की जांच पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों के सुरक्षित संचालन के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने पर भी जोर दिया।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभागीय वाहनों एवं उपकरणों के सुचारु संचालन तथा बेहतर रख-रखाव के प्रति अपनी जिम्मेदारी को लेकर सजग रहने का संदेश दिया।


