
एटा सांसद देवेश शाक्य ने कुशवाहा समाज, किसानों और जनसामान्य से जुड़े मुद्दे उठाए, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन मजबूत करने का आह्वान
- अंकित बाजपेई
कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार कानपुर ग्रामीण में कुशवाहा समाज की पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। बिठूर विधानसभा क्षेत्र के रमईपुर स्थित लक्ष्मी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में एटा सांसद एवं पीडीए जन पंचायत के नामित प्रभारी देवेश शाक्य ने बतौर मुख्य वक्ता हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष एवं बिठूर के पूर्व विधायक मुनीन्द्र शुक्ला ने की, जबकि संचालन बिठूर विधानसभा अध्यक्ष के.के. कुशवाहा ने किया।
कार्यक्रम में स्वागताध्यक्ष के रूप में इंद्रराम कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, गोल्डी मौर्या और रामकुमार कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद देवेश शाक्य ने कुशवाहा समाज, किसानों और जनसामान्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यकाल में कुशवाहा समाज एवं किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

सांसद देवेश शाक्य ने कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और आपसी समन्वय के साथ सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक एवं सपा जिलाध्यक्ष मुनीन्द्र शुक्ला ने कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता बनाए रखी और हर सुख-दुःख में एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहे।
कार्यक्रम को एस.पी. सिंह कुशवाहा, रंजन पासी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित प्रकोष्ठ, हरि प्रसाद कुशवाहा, राजू सैनी, राजकुमार चौहान, कप्तान सेन पासवान, रघुनाथ यादव, विजय लाल पासी, अनिल त्रिवेदी, गुड्डू तिवारी, विजयलाल पाल, अतुल सिंह, शिशुपाल सिंह भदौरिया, रंजीत तोमर, योगेश मिश्रा, शरद यादव, राहुल सविता, कर्मवीर सिंह यादव और श्रवण कश्यप सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
इस दौरान लाखन विश्वकर्मा, पप्पू कुशवाहा, शिवकुमार साहू, शैलेन्द्र तिवारी, सुरेंद्र यादव, पिंटू यादव, नीरज यादव प्रधान, शिवमोहन विश्वकर्मा, अल्लू गुप्ता, सोनू कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, शिवसिंह यादव पूर्व प्रधान, नेता यादव, अंकित त्रिवेदी, राजोल कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, भोला कुशवाहा, रमाकांत कुशवाहा और गोविंद कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मनोज सैनी, रजनीश सोनकर, दीपक पासी, रसना सविता, रिंकू सविता, अरविंद पासवान, रजेपाल पासवान, पिंटू पाण्डेय, दुल्लर शुक्ला, राहुल तिवारी, कल्लू सोनकर जिला पंचायत सदस्य, दीपक शुक्ला, आशीष तिवारी, रामकुमार पाल, श्यामबाबू पाल, सुशील यादव, राजेश यादव, प्रभाकांत तिवारी, संतकुमार तिवारी और अवधेश कुशवाहा भी उपस्थित रहे।
इसके अलावा अमर सिंह कुशवाहा, शिवपाल मौर्या, अर्जुन सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, नरेश कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, सत्यम बाजपेई, मनोज शाहू, अतुल शाहू, रमाकांत पाल, नान्हू यादव, रामू यादव सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
जन पंचायत के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, समाज से जुड़े मुद्दों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।


