HomeNEWSनवरात्रि और दशहरा को लेकर DCP सेंट्रल ने रायपुरवा में की पैदल...

नवरात्रि और दशहरा को लेकर DCP सेंट्रल ने रायपुरवा में की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ACP अनवरगंज भी रहे मौजूद, पुलिस अधिकारियों को नियमित गश्त और संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए कानपुर पुलिस सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव और सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज श्री मंजय सिंह ने थाना रायपुरवा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आमजन से संवाद स्थापित किया गया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। अधिकारियों ने लोगों से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की।

निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित पैदल गश्त करने, प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

पुलिस अधिकारियों ने किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने और ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए। त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस की सक्रियता पर जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments