HomeNEWSकांति सिंह के समर्थन में समाजवादी अधिवक्ता सभा की बैठक, लखनऊ खंड...

कांति सिंह के समर्थन में समाजवादी अधिवक्ता सभा की बैठक, लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अधिवक्ताओं ने लिया हिस्सा

राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल और विधान परिषद प्रत्याशी कांति सिंह रहीं मौजूद, सात जिलों से पहुंचे सैकड़ों अधिवक्ता

  • अखिलेश कुमार अग्रहरि

लखनऊ। लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद प्रत्याशी कांति सिंह के समर्थन में समाजवादी अधिवक्ता सभा की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव सेराज अहमद खां द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी अधिवक्ता सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव ने की, जबकि संचालन संगठन के प्रमुख प्रदेश महासचिव सर्वेश सिंह ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल और विधान परिषद प्रत्याशी कांति सिंह उपस्थित रहीं। बैठक में लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी डॉ. पंकज यादव सहित संगठन के कई पदाधिकारी और वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव उमेश प्रताप यादव, ललित किशोर तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष यादव, अमित भदौरिया, विष्णुदेव यादव, अरविंद वर्मा, धीरज यादव, शुऐब, प्रदीप भारती, कुतुब खान, शुभांगी द्विवेदी, धीरेन्द्र सिंह, सुनील मौर्य, इशरार अहमद, शारदा यादव, सुधीर शर्मा, शांती ओम, सौरभ यादव, अंकित, विजय, कर्मवीर, दिलीप पाठक, अजीत यादव, सायमा, ममता यादव, श्रीकांत यादव, संजय यादव, अजहर खान, अरविंद यादव, राजित राम यादव, संजय पटेल, सद्दाम खान, नुरैन हुसैन खान, अफजल खान, कृष्णगोपाल, संजीत वर्मा, शैलेंद्र पटेल और सुशील यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बैठक में लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सातों जिलों से सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में विधान परिषद प्रत्याशी कांति सिंह के समर्थन में अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments