HomeNEWSदयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में ‘अभिव्यक्ति 2026’ का भव्य समापन, छात्राओं ने...

दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में ‘अभिव्यक्ति 2026’ का भव्य समापन, छात्राओं ने बिखेरा शब्दों का जादू

साहित्यिक परिषद के ग्रैंड फिनाले में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, शिक्षकों ने बढ़ाया उत्साह

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज, कानपुर में साहित्यिक परिषद की ओर से ‘अभिव्यक्ति 2026’ लिटरेरी इवेंट्स के ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी साहित्यिक प्रतिभा, रचनात्मक सोच और अभिव्यक्ति कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. हरितिमा कुमार, प्रो. मुकुलिका हितकारी, निदेशिका प्रो. अर्चना वर्मा, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वंदना निगम, साहित्यिक परिषद की प्रभारी प्रो. अंजली श्रीवास्तव एवं सांस्कृतिक परिषद की प्रभारी प्रो. रुचिमिता पांडे ने दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया।

साहित्यिक परिषद की ओर से 3 से 11 सितंबर तक ‘अभिव्यक्ति 2026’ के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में साहित्य के प्रति रुचि विकसित करना तथा उनकी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करना रहा।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वंदना निगम ने स्वागत भाषण में छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है। यह केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि कागज पर उभरने वाले विचारों और भावनाओं का प्रतिबिंब भी है, जो कभी शब्दों तो कभी रंगों के माध्यम से सामने आते हैं।

कार्यक्रम में प्रो. हरितिमा कुमार, प्रो. मुकुलिका हितकारी और प्रो. अर्चना वर्मा ने भी छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। इस आयोजन के माध्यम से छात्राओं को अपनी साहित्यिक प्रतिभा और रचनात्मक विचारों को प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. हिना अफशा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन साहित्यिक परिषद की प्रभारी प्रो. अंजली श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो. सुगंधा तिवारी, नैक कोऑर्डिनेटर प्रो. अलका श्रीवास्तव, प्रो. पप्पी मिश्रा, प्रो. स्वाति सक्सेना, प्रो. अभिलाषा गौड़, प्रो. सुमन सिंह, डॉ. दीपाली सक्सेना, डॉ. पिंकी द्विवेदी, डॉ. मंजुला श्रीवास्तव, डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. पूजा श्रीवास्तव, डॉ. सुषमा शर्मा, डॉ. मिथिलेश गंगवार, डॉ. सबा परवीन और डॉ. शिखा खरे सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यालय अधीक्षक श्री कृष्णेंद्र कुमार का विशेष सहयोग रहा। महाविद्यालय की छात्राओं ने आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति और छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता के बीच ‘अभिव्यक्ति 2026’ का ग्रैंड फिनाले सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments