HomeNEWSशारदीय नवरात्रि के चतुर्थ दिवस पर कन्या पूजन, पार्क के सुंदरीकरण का...

शारदीय नवरात्रि के चतुर्थ दिवस पर कन्या पूजन, पार्क के सुंदरीकरण का भूमि पूजन संपन्न

विश्व बैंक, बर्रा सेक्टर में धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न, क्षेत्रीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। शारदीय नवरात्रि के चतुर्थ दिवस पर विश्व बैंक, बर्रा सेक्टर में 108 के सामने स्थित पार्क में कन्या देवियों का पूजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर वार्ड 77 के पार्षद डॉ. अखिलेश बाजपेई की उपस्थिति में पार्क के सुंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन भी क्षेत्रीय निवासियों के उत्साह के बीच संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान कन्या देवियों का विधिवत पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इसके साथ ही पार्क के सुंदरीकरण कार्य की शुरुआत के लिए भूमि पूजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में पार्क की स्थिति बेहतर बनाना और स्थानीय निवासियों को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर पार्षद डॉ. अखिलेश बाजपेई सहित क्षेत्रीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। धार्मिक आयोजन के साथ क्षेत्र के विकास से जुड़ी पहल ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments