HomeNEWSएसएसपी झांसी विकास कुमार ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण...

एसएसपी झांसी विकास कुमार ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश

पुलिस कार्यालय में पीड़ितों की शिकायतें सुनकर न्याय का भरोसा दिलाया, संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश

  • नरेश कुमार

झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान पीड़ितों और फरियादियों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की बातों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों और शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का परीक्षण कर नियमानुसार न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता और संवेदनशीलता बरतने तथा पीड़ितों की समस्याओं का उचित समाधान करने पर जोर दिया।

पुलिस प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य आमजन की शिकायतों को सुनना, उनकी समस्याओं का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments