अनिल दीक्षित का आह्वान—बूथ स्तर तक सक्रिय हों कार्यकर्ता, सोशल मीडिया पर विपक्ष के नैरेटिव का तथ्यों के साथ दें जवाब
- सौम्या पाण्डेय
कानपुर। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा कानपुर उत्तर ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने 12 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चलने वाले मतदाता पुनरीक्षण एवं नव मतदाता पंजीकरण अभियान को पूरी मुस्तैदी के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और युवाओं को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
अनिल दीक्षित ने कहा कि सोशल मीडिया वर्तमान समय में जनसंवाद का प्रभावी माध्यम है। कार्यकर्ताओं को विपक्ष के नैरेटिव का तथ्यों के साथ जवाब देना चाहिए और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना चाहिए, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठन की मजबूती के बल पर वर्ष 2027 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा उत्तर प्रदेश में फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने और जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील की।
बैठक में जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित, अवधेश सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, आकाश शुक्ला, सीमा एमबीए, पारस मदान, सुरेंद्र गुप्ता, विनोद पाल, मोनेंद्र राजपूत, रीता पासवान, शालिनी कटियार, शैल शुक्ला, राजेश चौहान, प्रशांत त्रिपाठी, राधा सैनी, चंद्रमणि चौबे, सुरेश गुप्ता, प्रभाकर अवस्थी, यश जायसवाल और स्पर्श कटियार सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी बनाने, नए मतदाताओं को जोड़ने और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाने की रणनीति पर चर्चा की गई। भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।


