HomeNEWSअंतर्जनपदीय गैंग का पर्दाफाश, सात आरोपी गिरफ्तार

अंतर्जनपदीय गैंग का पर्दाफाश, सात आरोपी गिरफ्तार

चौबेपुर पुलिस ने विद्युत उपकरण चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा, 17 बिजली के पोल का तार, 1.64 क्विंटल कॉपर, स्कॉर्पियो और 68 हजार रुपये बरामद

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। चौबेपुर पुलिस ने विद्युत उपकरणों की चोरी करने वाले एक अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को जादेपुर गांव के पास से पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी की वारदातों में इस्तेमाल होने वाली स्कॉर्पियो समेत बड़ी मात्रा में विद्युत तार, कॉपर, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम, कानपुर नगर एसएम कासिम आबिदी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बिजली के 17 पोल का तार और 1 क्विंटल 64 किलोग्राम कॉपर बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने 68 हजार रुपये नकद और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में औजार भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरोह पर लंबे समय से विद्युत उपकरणों की चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। बर्रा निवासी कबाड़ी रंजीत पर गिरोह संचालित करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस अब गिरोह की गतिविधियों और चोरी की अन्य घटनाओं से उसके संभावित संबंधों की जांच कर रही है।

बताया गया कि इस गिरोह के विरुद्ध आधा दर्जन थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस बरामद सामान के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है, ताकि चोरी की अन्य घटनाओं का खुलासा किया जा सके।

चौबेपुर पुलिस की इस कार्रवाई को विद्युत उपकरण चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments