
साप्ताहिक पाठ की समाप्ति के बाद सजा कीर्तन दरबार, अरदास के उपरांत संगत ने ग्रहण किया गुरु का लंगर
- निखिल गुप्ता
फतेहपुर। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, फतेहपुर में चौथी पातशाही श्री गुरु रामदास जी महाराज का 492वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान के नेतृत्व में आयोजित समारोह में संगत ने भाग लेकर गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान गुरबाणी, कीर्तन और गुरु की शिक्षाओं के माध्यम से संगत को आध्यात्मिक संदेश दिया गया।
समारोह में साप्ताहिक पाठ की समाप्ति हुई। इसके बाद ज्ञानी प्रीतम सिंह जी ने संगत को श्री गुरु रामदास जी महाराज के जीवन, विचारों और शिक्षाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने गुरु साहिब के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सेवा, विनम्रता, प्रेम और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

इसके पश्चात श्री गुरु रामदास जी महाराज को समर्पित कीर्तन दरबार सजाया गया। गुरुद्वारा साहिब में अरदास की गई, जिसमें संगत ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर गुरु का लंगर वितरित किया गया, जिसे संगत ने ग्रहण किया।
प्रकाश पर्व के अवसर पर जतिंदर पाल सिंह, चरणजीत सिंह, परमजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, सोनी, मंजीत सिंह, गुरचरण सिंह, सतपाल सिंह सेठी, शरनपाल सिंह, वरिंदर सिंह पवी, गुरमीत सिंह उमंग, जसवीर सिंह बंटी, मन्नी और सोनी तरन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इसके अलावा हरजीत कौर, हरविंदर कौर, रंजीत कौर, जसपाल कौर, प्रभजीत कौर, मंजीत कौर, खुशी, हरजस और जसकीरत सहित अन्य संगत ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा।


