HomeNEWSछठ पूजा की तैयारियों को लेकर महापौर प्रमिला पांडेय ने किया घाट...

छठ पूजा की तैयारियों को लेकर महापौर प्रमिला पांडेय ने किया घाट का निरीक्षण

अरमापुर नहर घाट पर गंदगी देख अधिकारियों पर जताई नाराजगी, सफाई और पानी की आपूर्ति के दिए निर्देश; महिलाओं के लिए बनेंगे दो अस्थायी चेंजिंग रूम

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। छठ पूजा को लेकर घाटों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। इसी क्रम में कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर आयुक्त के साथ अरमापुर नहर स्थित छठ पूजा घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट की साफ-सफाई सहित श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान नहर में गंदगी और सफाई व्यवस्था में अव्यवस्था देखकर महापौर ने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द नहर की सफाई कराने और छठ पूजा के मद्देनजर नहर में पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महापौर ने अरमापुर घाट पर छठ पूजा के दौरान आने वाली महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कपड़े बदलने के लिए दो अस्थायी चेंजिंग रूम बनवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही घाट तक आने-जाने वाले मार्ग पर उचित प्रकाश व्यवस्था कराने को भी कहा, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

महापौर ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने के निर्देश दिए, जिससे छठ पूजा के दौरान घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता, जोन-5 कमलेश पटेल, जेडएसओ-5 अवनीश यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments