NEWSUttar Pradesh

मोहन भागवत के 75 साल वाले बयान पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी: ‘अपनी बारी आने पर नियम बदल दिए’

समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना किसी का नाम लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरएसएस के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया आई है। एक्स पर लिखा कि न रिटायर होऊंगा, ना होने दूंगा।

  • अखिलेश कुमार अग्रहरि

लखनऊ। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों अपने हालिया बयान के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने 75 साल में रिटायरमेंट वाले बयान पर स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि रिटायरमेंट उम्र 75 साल होनी चाहिए। यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जोड़कर देखा जा रहा था, और विपक्षी दलों ने संघ पर यह आरोप लगाना शुरू कर दिया कि वह पीएम मोदी को पद से हटाने की तैयारी कर रहा है।

इस विवाद पर समाजवादी पार्टी के मुखिया और सांसद अखिलेश यादव ने चुटकी ली। उन्होंने बिना नाम लिए मोहन भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा:

न रिटायर होऊंगा, न होने दूँगा। जब अपनी बारी आई तो नियम बदल दिये… ये दोहरापन अच्छा नहीं। अपनी बात से पलटनेवालों पर पराया तो क्या, कोई अपना भी विश्वास नहीं करता है। जो विश्वास खो देते हैं, वो राज खो देते हैं।

अखिलेश यादव का इशारा यह था कि जब मोहन भागवत की बारी आई, तो उन्होंने नियम बदलकर अब पद पर बने रहने का रास्ता अपनाया।

गौरतलब है कि मोहन भागवत ने गुरुवार को 100 वर्ष की संघ यात्रा के दौरान कहा कि उन्होंने कभी किसी के लिए, चाहे वह उनके लिए हो या किसी राजनीतिक हस्ती के लिए, यह नहीं कहा कि रिटायरमेंट उम्र केवल 75 साल हो।

Related Articles

Back to top button