NEWS

कानपुर में पर्यटन विकास को नया आयाम देने के लिए ‘सोसाइटी फॉर टूरिज्म डेवलपमेंट’ का शुभारंभ

विजन यूपी@2047 के तहत “कानपुर दर्शन” को बढ़ावा देने की बात कही।

  • अंकिता द्विवेदी

कानपुर नगर। शहर में पर्यटन को नई दिशा और पहचान दिलाने के उद्देश्य से सोसाइटी फॉर टूरिज्म डेवलपमेंट की शुरुआत मंडलायुक्त के. विजेंद्र पांडियन ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यटन किसी भी शहर को खुशहाल और विकसित बनाने में अहम भूमिका निभाता है। कानपुर में अपार संभावनाएं हैं, बस ज़रूरत है नई सोच और रचनात्मकता की। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और शहर में योग व मेडिटेशन सेंटर जैसे केंद्र भी स्थापित किए जाने चाहिए।

समारोह के मुख्य वक्ता व चीफ कोऑर्डिनेटर डॉ. सिधांशु राय ने कहा कि पर्यटन केवल ऐतिहासिक धरोहर तक सीमित नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक, शैक्षिक, मेडिकल, बिजनेस और आर्कियोलॉजिकल टूरिज्म जैसे कई स्वरूपों से शहर को विकसित किया जा सकता है।

इस अवसर पर सोसाइटी के लोगो का अनावरण किया गया और वरिष्ठ विशेषज्ञों कुंवर राघवेंद्र सेठ, डॉ. इंद्रमोहन रोहतगी, गुरदेव सिंह सलूजा, विजय पांडे व राजेश नंदा को संरक्षक की भूमिका सौंपी गई।

सोसाइटी की संरचना इस प्रकार रही:

  • मुख्य समन्वयक: डॉ. सिधांशु राय
  • चेयरमैन: प्रवीण अग्रवाल
  • अध्यक्ष: मनोज भाटिया
  • सचिव: सिमरनजीत सिंह
  • कोषाध्यक्ष: रोचक रोहतगी
  • सह-अध्यक्ष: प्रभव पांडे, आनंद गुप्ता, पवन चड्ढा
  • उपाध्यक्ष: अंगद सिंह सलूजा, संदीप कुशवाहा, शिखा शुक्ला, गोपाल द्विवेदी
  • संयुक्त सचिव: स्वयं नंदा, डॉ. आदित्य अग्रवाल, डॉ. राव विक्रम सिंह

चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल ने घोषणा की कि जल्द ही कानपुर पर्यटन का ब्रोशर तैयार किया जाएगा जिसमें शहर की ऐतिहासिक धरोहरों का उल्लेख होगा। वहीं अध्यक्ष मनोज भाटिया ने कहा कि बिठूर और भीतरगांव जैसे प्राचीन मंदिरों को और आकर्षक बनाया जाएगा ताकि घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक कानपुर की ओर आकर्षित हों।

कार्यक्रम में प्रभव पांडे, सिमरनजीत सिंह, पवन चड्ढा, डॉ. राव विक्रम सिंह और शिखा शुक्ला सहित कई सदस्यों ने पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन सीए रोचक रोहतगी ने किया, जबकि संचालन संयुक्त सचिव स्वयं नंदा ने किया।

इस अवसर पर गुरदेव सिंह, सलूजा संदीप कुशवाहा, गोपाल द्विवेदी, दीपिका श्रीवास्तव, डॉक्टर कविता अरोरा, राधेश्याम दीक्षित, सीमा निगम, राजकुमार भक्तानी, राजेश ग्रोवर, मोहम्मद आरिफ मार्टिन, विनोद टंडन, अखिल त्यागी इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button