NEWS

शाहजहांपुर: इलाज और पैसों का लालच देकर धर्मांतरण कराने वाला रैकेट बेनकाब, पति-पत्नी गिरफ्तार

  • ऋषभ कुमार

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस ने शाहजहांपुर में धर्मांतरण के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। बीमारियों के इलाज और पैसों का लालच देकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने हरजीत और उसकी पत्नी सुनीता मसीह को गिरफ्तार किया है।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में धार्मिक साहित्य बरामद हुआ है, जिसका इस्तेमाल लोगों को प्रभावित कर धर्मांतरण कराने में किया जाता था। इसके अलावा पुलिस को कई ट्रस्टों से आर्थिक सहयोग मिलने के सबूत भी मिले हैं।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी रैकेट को मिलने वाले पैसों के स्रोत, उनकी गतिविधियों की अवधि और टारगेट किए गए इलाकों की गहन जांच करेगी। जांच टीम में सर्किल ऑफिसर के नेतृत्व में एसओजी, निगरानी सेल, साइबर सेल और संबंधित थानों के अधिकारी शामिल होंगे। एसपी ने कहा कि एसआईटी की प्रगति की समीक्षा हर हफ्ते की जाएगी।

Related Articles

Back to top button