NEWSUttar Pradesh

BJP ने GST रिफॉर्म्स पर निकाली रैली, व्यापारियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिला द्वारा आज जीएसटी रिफॉर्म्स को लेकर विशेष अभियान के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर 3 बजे भाजपा कार्यालय, नवीन मार्केट से क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपू पांडे, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रैली के रूप में प्रस्थान किए।

बाजारों में दिखाई जोशभरी रैली
कार्यकर्ता “घटी जीएसटी – मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार” लिखे बैनर और तख्तियां लेकर नवीन मार्केट, पीपीएन मार्केट, थोक किताब बाजार, परेड समेत कई बाजारों में पहुंचे। व्यापारी समाज ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और पुष्प वर्षा की। इस दौरान व्यापारियों और ग्राहकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस दूरदर्शी निर्णय की सराहना की।

नेताओं ने रखे विचार
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि जीएसटी सुधारों से व्यापारियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और भारत की अर्थव्यवस्था और अधिक सशक्त तथा पारदर्शी बनेगी। उन्होंने कहा, “भारत न केवल विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था है बल्कि बदलती वैश्विक व्यवस्था का नेतृत्व भी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य ‘समृद्ध भारत – आत्मनिर्भर भारत’ है, और यह जीएसटी रिफॉर्म उसी दिशा में ऐतिहासिक कदम है।”

भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता आने वाले दिनों में गांव-गांव और बाजार-बाजार जाकर इस सुधार का संदेश आमजन तक पहुंचाएंगे।

कार्यक्रम में रही बड़ी भागीदारी
इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, व्यापारीगण और सैकड़ों कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button